दाखिल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दाखिल वि॰ [फा़॰ दाखिल]
१. प्रविष्ट । घुसा हुआ । पैठा हुआ । उ॰—बीच बगाचा के महल दाखिल भयो प्रशंस ।—गुमान (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । मुहा॰—दाखिल करना = देना । अदा करना । भर देना । जमा करना । जैसे,—उसने तुरंत जुरमाना दाखिल कर दिया । दाखिल होना = अदा कर देना । उपस्थित करना । लाकर जमा करना ।
२. शरीक । मिला हुआ । जैसे, किसी गरोह में दाखिल होना ।
३. पहुँचा हुआ । यौ॰—दाखिल खारिज । दाखिल दफ्तर ।