सामग्री पर जाएँ

दानापानी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

दानापानी संज्ञा पुं॰ [फा़॰ दाना + हिं॰ पानी]

१. खान पान । अन्न । जल । क्रि॰ प्र॰—करना । मुहा॰—दाना पानी छोड़ना = अन्न जल ग्रहण न करना । न कुछ खाना न पीना । उपवास करना । दाना पानी छूटना = रोग के कारण कुछ खाया पीया न जाना ।

२. भरण पोषण का आयोजन । जीविका । मुहा॰—दाना पानी उठना = जीविका न रहना ।

३. रहने का संयोग । जैसे,—जहाँ का दाना पानी होगा वहाँ जायँगे ।