सामग्री पर जाएँ

दारीजार

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

दारीजार संज्ञा पुं॰ [हिं॰ दारी + सं॰ जार]

१. लौंड़ी का पति । (गाली) । विशेष—राजा लोग कभी कभी कोई लौंड़ी रख लिया करते थे । जूब उससे अप्रसन्न होते थे तब उसे किसी मनुष्य को दे देते थे और उसके गुजारे के लिये कुछ जागीर दे देते थे । वह मनुष्य उस लौंड़ी का पति बनता था इसी से वह 'दारीजार कहलाता था । उनसे जो संतान होती थी वह 'दारीजात' कहलती थी । कुछ लोगों का अनुमान है कि 'दारीजार' ही से बिगड़कर 'डाढ़ीजार' शब्द बना है । पर यह अनुमान ठीक नही जँचता ।

२. दासीपुत्र । लौंड़ीजादा । गुलाम ।