दासा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दासा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ दासी(= वेदी]
१. दीवार से सटाकर उठाया हुआ बाँध या पुश्ता जो कुछ ऊँचाई तक हो और जिसपर चीज वस्तु भी रख सके ।
२. आँगन के चारों ओर दीवार से सटाकर उठाया हुआ चबूत्तरा जो आँगन के पानी को घर या दालन में जाने से रोकने के लिये बनाया जाता है ।
३. वह लकड़ी या पत्थर जो दरवाजे के ऊपर दीवार के आर पार रहता है ।
४. दीवार की कुर्सी के ऊपर बैठाया हुआ पत्थर ।
दासा ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ दशन] हँसिया ।