सामग्री पर जाएँ

दुःसाहस

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

दुःसाहस संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. व्यर्थ का साहस । ऐसा साहस जिसका परिणाम कुछ न हो, या बुरा हो । ऐसी बात करने की हिम्मत जिसका होना असंभव हो या जिसका फल बुरा हो । जैसे,—उसे इस काम से रोकने जाना तु्म्हारा दुःसाहस मात्र है । (ख) चलती गाड़ी से कूदने का दुःसाहस कभी मत करना ।

२. अनुचित साहस । ऐसी बात करने की हि्म्मत जो अच्छी न समझी जाती हो । ढिठाई । धृष्टता । जैसे,— बड़ो की बात का उत्तर देना तुम्हारा दुःसाहस है ।