दुखाना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दुखाना क्रि॰ सं॰ [सं॰ दुःख]
१. पीड़ा देना । । कष्ट पहुँचाना व्यथित करना । मुहा॰— जो दुखाना = मानसिक कष्ट पहुँचाना । मन में दुःख उत्पन्न करना । जैसे,—कड़ी बात कहकर क्यों किसी का जी दुखाते हो ?
२. किसी के मर्मस्थान या पके घाव इत्यादि के छू देना जिससे उसमें पीड़ा हो । जैसे, फोड़ा दुखाना ।