सामग्री पर जाएँ

दुग्धकूपिका

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

दुग्धकूपिका संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] भावप्रकाश मे लिखा हुआ एक प्रकार का पकवान जो पिसे हुए चावल और दूध के छेने से बनता है । विशेष— छेने के साथ चावल की गोल लोई बनावे और उसमें गड्ढ़ा करे । फिर इस लोई को थोड़ा घी में तलकर उसके गड़ढे में खूब गाढ़ा दूध भर दे और गड्ढे का मुँह मैदे से बंद कर दे । फिर इस दूध भरे हुए बडे़ को घी में तलकर चाशनी में डाल दे । यह पकवान वायु, पित्त का नाशक, बलकारक, शुक्रवर्धक और दृष्टिवर्धक होता है ।