सामग्री पर जाएँ

दुघड़िया

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

दुघड़िया वि॰ [हिं॰ दो घड़ी] दो घड़ी का । जैसे,—दुघड़िया सायत, दुघडिया मुहूर्त । उ॰—लगन दुघड़ियो शुभ अशुभ रामवान ब्रजनाम ।—राम॰ धर्म॰, पृ॰ ३२१ ।

दुघड़िया मुहूर्त संज्ञा पुं॰ [हिं॰ दो घड़ी + मुहूर्त] दो दो घड़ियों के अनुसार निकाला हुआ मुहूर्त । द्विघटिका मुहूर्त । विशेष ।—यह मुहूर्त होरा के अनुसार निकाला जाता है । रात दिन की साठ घड़ियों को दो दो घड़ियों में विभक्त करते हैं और फिर राशि के अनुसार शुभाशुभ समय का विचार करते हैं । इसमें दिन का विचार नहीं किया जाता है । सब दिन सब ओर की यात्रा का विधान है । इस प्रकार का मुहूर्त उस समय देखा जाता है जब यात्रा किसी दूसरे दिन पर टाली नहीं जा सकती ।