दुटूक
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दुटूक वि॰ [हिं॰ दो + टूक] दो टुकड़ों में किया हुआ । खंडित । उ॰—कियो दुटूक चाप देखत ही रहे चकित सब ठाढ़े ।— सूर (शब्द॰) । मुहा॰—दुटूक बात = थोड़े में कही हुई साफ बात । बिना घुमाव फिराव की स्फष्ट बात । ऐसी बात जो लगी लिपटी न हो । खरी बात । जैसे,—हम तो दुटूक बात कहते हैं, चाहे बुरी लगे या भली ।