दुधियाविष
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दुधियाविष संज्ञा पुं॰ [हिं॰ दुधिया + विष] कलियारी की जाति का एक विष जिसके सुंदर पौधे काश्मीर, चित्राल, हजारा के पहाड़ों तथा हिमालय के पश्चिमी भाग में मिलते हैं । विशेष—इसका पौधा कलियारी की ही तरह का सुंदर फूलों से सुशोभित होता है । इसकी जड़ में विष होता है । कलियारी की जड से इसकी जड छोटी और मोटी होती है । रँग भी काला— पन लिए होता है । हजारा में इसे 'मोहरी' और काश्मीर में 'बनबल नाग' कहते हैं । इस विष को 'तेलिया विष और' 'मीठा जहर' भी कहतै हैं ।