दुम्बुर
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दुंबुर संज्ञा पुं॰ [सं॰ उदुम्बर] गूलर की जाति का एक पेड़, जो हिमालय के किनारे चेनाब से लेकर पूरव की और बराबर मिलता है । विशेष— यह वृक्ष बंगला, उड़ीसा ओर बरमा में भी नदियों या नालों के किनारे पर होता है । इसपर लाख पाई जाती है । इसकी छाल के रेशों से छप्पर की काँड़ी धान आदि बांधी जाती हैं । बरसात में इसके फल पकते हैं और खाए जाते हैँ । पर इन फलों का स्वाद फीका होता है । इसकी पत्तियाँ कुछ खरदरी होती हैं और लकड़ी माजने के काम में आती हैं ।