सामग्री पर जाएँ

दुष्टसाक्षी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

दुष्टसाक्षी संज्ञा पुं॰ [ सं॰ दुष्टसाक्षिन्] बुरा साक्षी । ऐसा गवाह जो ठीक ठीक गवाही न दे । अयोग्य साक्षी । विशेष—स्मृतियों में लिखा हैं कि साक्षी सत्यवादी, कर्तव्यपरायण, और निर्लोभ हो । यदि साक्षी ऐसा हो जिसने कभी झूठी गवाही दी हो, जो व्याधिग्रस्त हो, जिसने महापात्तक किए हों अथवा जिसका दो पक्षों में किसी पक्ष के साथ आर्थिक संबंध, शत्रुता या मित्रता हो वह दुष्ट साक्षी है । उसका साक्ष्य ग्रहण न करना चाहिए ।