दूनसिरिस
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दूनसिरिस संज्ञा पुं॰ [देश॰] सफेद सिरिस का पेड़ जो बहुत ऊँचा होता है और जल्दी बढ़ जाता है । विशेष—इसकी छाल हरापन लिए सपेद और हीर की लकडी़ भूरी, चमकदार और मजबूत होती है । तौल इसकी प्रति घनफुट १५ से ३० सेर तक होती है । इसकी लकडी़ से ईख पेरने का कोल्हू, मूसल, पहिए, चाय कै संदूक और खेती के औजार बनाए जाते हैं । इमारत और पुलों के काम में भी यह आती है और इसका कोयला भी बनाया जाता है । इसमें से तेल बहुत निकलता है और इसके फूल बडे़ सुंगधित होते हैं । हिमालय पर्वत पर यह थोडी़ ऊँचाई तक होता है ।