सामग्री पर जाएँ

दूबरा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

दूबरा पु † वि॰ [सं॰ दुर्बल] [वि॰ स्त्री॰ दबरी]

१. दुबला । पतला । क्षीण । कृश । उ॰—बहू दूबरी होत क्यों यौं जब बूझी सास । ऊतर कढयो न बाल मुख उँचे लेत उसास ।— मति॰ ग्रं॰, पृ॰ २९६ ।

२. कमजोर । निर्बल । नाजुक । उ॰—बहुत दिन के दूबरे ये कहाँ लौं बिललाहिं ।—घनानंद, पृ॰ ४७५ ।

३. दबैल । दीन । उ॰—श्री हरिदास के स्वामी श्याम कुंजबिहारी कर जोरि मौन ह्नै, दूबरे की राँधी खीर कहो कौने खाई है ?—हरिदास (शब्द॰) ।