दृग्गति
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दृग्गति संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. दृष्टि की गति या पहुँच ।
२. दशम— लग्न की नतांश कोटिज्या । विशेष—इसका काम सूर्यग्रहण निकालने में पड़ता है । इसकी रीति यह है कि मध्य ज्या को उदय ज्या से गुणित करे और गुणनफल को त्रिज्या से भाग दे । फिर भागफल का वर्ण करे और वर्गफल से त्रिज्या का वर्ग घटावे । इस प्रकार जो शेष अंक बचेगा उसका वर्गमूल दृग्गति कहलावेगा ।