सामग्री पर जाएँ

देवदाली

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

देवदाली संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] एक लता जो देखने में तुरई की बेल से मिलती जुलती होती है । विशेष—इसकी पत्तियाँ भी तुरई की पत्तियों के सामान पर उन से छोटी होती हैं और कोनो पर नुकीली नहीं होतीं । फल ककोड़े (खेखसे) की तरह काँटेदार होते हैं । वैद्यक में यह कड़ई, तीक्षण, वमनकारक, विरेचक, विषनाशक, क्षयरोग- नाशक, तथा ज्वर, खाँसी, अरुचि, हिचको, कृमि, चूहे के विष इत्यादि को दूर करनेवाली मानी जाती है । पर्या॰—जीमूतक । कंटफला । गरागरी । वेणी । सहा । कोशफला । कटुफला । घोरा । कदंबा । विषहा । ककटी । सारमूषिका । आखुविषहा । वृत्तकोषा । धोषा । विषघ्नी । दाली । लोमशपत्रिका । तुरंगिका ।