देवहूति
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]देवहूति संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. देवताओं का आवाहन (को॰) ।
२. स्वायंभुव मनु की तीन कन्याजों में से एक जो कर्दम मुनि को ब्याही थी । उ॰—देवहूति पुनि तासु कुमारी । जो मुनि कर्दम कै प्रिय नारी ।—मानस, १ ।१४२ । विशेष—भागवत में इनके संबंध में लिखा है कि महर्षि कर्दम ने इनकी सेवा से प्रसन्न हेकर इन्हें दिव्य ज्ञान दिया । इनके गर्भ से नौ कन्याएँ और एक पुत्र हुआ । सांख्यशास्त्र के कर्ता कपिल इन्हीं के पुत्र हैं ।