दोमुहाँ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दोमुहाँ वि॰ [हिं॰ दो + मुँह]
१. दो मुँहवाला । जिसे दो मुँह हों । जैसे, दोमुहाँ साँप ।
२. दोहरी चाल चलने या बात करनेवाला । कपटी ।
दोमुहाँ साँप संज्ञा पुं॰ [हिं॰ दोमुहाँ + साँप]
१. एक प्रकार का साँप जो प्रायः हाथ भर लंबा होता है और जिसकी दुम मोटी होने के कारण मुँह के समान जान पड़ती हैं । विशेष—न तो इसमें विष होता है और न यह किसी को काटता है । इसके विषय में लोगों में यह प्रसिद्ध है कि छह महीने इसकी दुम का सिरा मुँह बन जाता है और पहलेवाला मुँह दुम बन जाता है ।
२. दो तरह की बातें कहनेवाला । कुटिल और कपटी व्यक्ति ।