दौना
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दौना ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ दमकन] एक पौधा जिसकी पत्तियाँ गुल- दाऊदी की तरह कटावदार होती हैं और जिनमें से तेज पर कडुई सुगंध आती है । विशेष—इस पौधे की डालियों के सिरे पर एक पतली सींक में मंजरी लगती है जिसमें महीन महीन फूल होते हैं । फूलों के झड़ जाने पर उस मंजरी के बीजकोशों में छोटे छोटे दाने पड़ते हैं जो पकने पर झड़ जाते हैं । पौधे बीजों से उत्पन्न होते और बरसात में उगते हैं पर पुराने पेड़ भी सालों रह जाते हैं । वैद्यक में दौना शीतल, कड़आ, कसैला, हृदय को हितकारी तथा खुजली, विस्फोटक आदि को दूर करनेवाला माना जाता है ।
दौना † ^२ संज्ञा पुं॰ [देश॰] दे॰ 'दोना' । उ॰—अरी माई मेरो मन हरि लीन्हों नंद को ढोटौना । चितवन में वाके कछु टौना । ...बौलत नहीं रहत वह मौना । दधि लै छीनि खात रह्यो दौना ।—सूर (शब्द॰) ।
दौना ^३ क्रि॰ स॰ [सं॰ दमन हिं॰ दौन] दमन करना । उ॰— केकई करी धौं चतुराई कौन? राम लखन सिय बनहिं पठाए पति पठए सुरभौन । कहा भलो धौं भयो भरत को लगे तरुन तन दौन ।—तुलसी (शब्द॰) ।