द्रव्यवन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]द्रव्यवन संज्ञा पुं॰ [सं॰] कौटिल्य के अनुसार लकड़ियों के लिये रक्षित वन । वह जंगल जहाँ से लकड़ी आती हो ।
द्रव्यवन भोग संज्ञा पुं॰ [सं॰] वह जागीर या उपनिवेश जिसमें लकड़ी तथा और जांगलिक पदार्थों की बहुतायत हो । विशेष— प्राचीन आचार्य ऐसे ही उपनिवेश को पसंद करते थे जिसमें जांगलिक पदार्थ बहुतायत से हों । परंतु चाणक्य का मत है कि लकड़ियाँ तथा जांगलिक पदार्थ सभी स्थानों में पैदा किए जा सकते हैं । इसलिये उत्तम उपनिवेश वही है जिसमें हाथीवाले जंगल हों ।