द्विघटिका
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]द्विघटिका संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] दो घड़ियों के हिसाब से निकाला हुआ मुहूर्त । विशेष— यह मुहूर्त होरा के अनुसार निकाला जाता है । रात दिन की साठ घड़ियों को दो दो घड़ियों में विभक्त कर देते हैं और फिर शुभाशुभ का विचार करते हैं । इस मुहूर्त में दिन का विचार नहीं होता । सब दिन सब और की यात्रा हो सकती है । इसका व्यवहार उस स्थल पर होता है जहाँ कई दिन ठहलने या रुकने का समय नहीं रहता ।