सामग्री पर जाएँ

द्विदल

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

द्विदल ^१ वि॰ [सं॰]

१. जिसमें दो दल या पिंड हों । जो दो ऐसे खंडों से मिलकर बना हो जो खूब जुडे़ हों, पर कूटने, दबाने आदि से अलग हो सकें । जैसे, अरहर, चना आदि अन्न ।

२. जिसमें दो पत्तें हों ।

३. जिसमें दो पटल या र्पख- ड़ियाँ हों ।

४. जिसमें दो दल हों । जिसमें दो गुट हों ।

द्विदल ^२ संज्ञा पुं॰ वह अन्न जिसमें दो दल हों । दाल ।

द्विदल शासनप्रणाली संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] एक प्रकार की शासन प्रणाली या सरकार जिसमें शासन अधिकार दो भिन्न व्यक्तियों के हाथ में रहता है । द्वैध शासनप्रणाली । दुहत्था शासन । वि॰ दे॰ 'डायचार्की' ।