धर्मारण्य
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]धर्मारण्य संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. तपोवन ।
२. एक तीर्थ जिसके विषय में वराहपुराण में यह कथा लिखी है कि जब चंद्रमा ने गुरुपत्नी तारा का हरण किया तब धर्म व्याकुल होकर एक सधन वन में घुस गया । उस वन का नाम ब्रह्मा ने धर्मारण्य रखा ।
३. गया के अंतर्गत एक तीर्थस्थान ।
४. कूर्मविभाग के मध्य भाग में एक देश (बृहत्संहिता) ।