धारणीय
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]धारणीय ^१ वि॰ [सं॰] धारण करने योग्य । जो धारण किया जा सके । रखने योग्य ।
धारणीय ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰] तांत्रिको का एक प्रकार का यंत्र जो सोने की कलम से केसर, रोचन, लाख कस्तूरी, चंदन और हाथी के मद से लिखा जाता है । विशेष— यह यंत्र पूजा के यंत्र से भिन्न होता है और शरीर पर धारण किया जाता है । जमीन या शव से छू जाने, जलने अथवा लाँघे जाने से यह यंत्र अशुद्ध हो जाता है और धारण करने योग्य नहीं रहता ।