धूत
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]धूत ^१ वि॰ [सं॰]
१. कंपित । कँपता हुआ । थरथराता हुआ । डग- मगाता हुआ । हिलता हुआ ।
२. जो धमकाया गया हो । जो डाँटा गया हो ।
३. त्यक्त । छोड़ा हुआ ।
४. तर्कित । सुविचारित । उ॰—धो दिया श्रेष्ठ कुल धर्म धूत ।—अपरा, पृ॰ २०२ ।
धूत पु † ^२ वि॰ [सं॰ धूर्त] धूर्त । दगाबाज । उ॰—(क) ऐसेई जन धूत कहावत ।—सूर (शब्द॰) । (ख) समय सगुन मारग मिरहिं छन मलीन खल धूत ।—तुलसी (शब्द॰) ।
धूत पु ^३ वि॰ [सं॰ धावन] दौड़ा हुआ । दौड़कर पहुँचा हुआ । उ॰—धूत दूत कलधीत तन हँस सरूप विराज ।—पृ॰ रा॰, २५ ।८२ ।
धूत पु ^४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ द्यूत] जुआ । उ॰—कै करि चोरी धूत हिं खेलौ । कै काहु को गुस्सा झेलौ ।—चरण॰ बानी, पृ॰ २१८ ।