धूपवास
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]धूपवास संज्ञा पु॰ [सं॰] स्नान के पीछे सुगंधित धुएँ से शरीर, बाल आदि बासने का कार्य । विशेष—प्राचीन काल में भारतवासी स्नान के उपरांत कुछ काल सुगंधित धुएँ में रहकर गीले शरीर या बाल को सुखाते थे जिसमें वह सुगंध से बस जाय । रघुवंश, मेघदूत आदि काव्यों में इस प्रथा का उल्लेख है ।