धूमावती
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]धूमावती संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] दश महा विद्याओं में से एक देवी । विशेष—तंत्रों में इसकी उत्पत्ति की कथा इस प्रकार है । एक बार पार्वती को बहुत भूख लगी और उन्होंने महादेव से कुछ खाने को माँगा । महादेव ने थोड़ा ठहरने के लिये कहा । पर पार्वती क्षुधा से अत्यंत आतुर होकर महादेव को निगल गई । महादेव को निगलने पर पार्वती के शरीर से धुआँ निकलने लगा । अंत में महादेव ने प्रकट होकर कहा—'तुमने जब हमें खाया तब विधवा हो चुकी । हमारे वर से तुम इस वेश में पूजी जाओगी ।' धूमावती देवी का ध्यान बड़ा मलिन और भयंकर बताया गया है ।