सामग्री पर जाएँ

नखशिख

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

नखशिख ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. नख से लेकर शिख तक के सब अंग । मुहा॰—नकशिख से = सिर से पैर तक । ऊपर से नीचे तक । जैसे,—वह नखशिख से दुरुस्त है ।

२. वह काव्य जिसमें किसी देवता या नायक नायिका के सभी अंगों का वर्णन हो ।

नखशिख ^२ क्रि॰ वि॰ अमूलचूल । पूर्णतया । उ॰—विश्व संभ्यता का होना था नखशिख नव रूपांतर ।—ग्राम्या, पृ॰ ५२ ।