सामग्री पर जाएँ

नजिकाना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

नजिकाना पु † क्रि॰ स॰ [हिं॰ नजीक (= नजदीक) + आना (प्रत्य॰)] निकट पहुँचना । नजदीक पहुँचना । पास पहुँचना उ॰—(क) जोर करि ज्यौं ज्यौं मृग बन नजिकात त्यौं त्यौं मो तें महीपति को मन नजिकात है ।—रसकुसुमाकर (शब्द॰) । (ख) सकल सुयोग सहिस सो सुदिवस आइ जबहिं नजिकना ।—रघुराज (शब्द॰) । (ग) बन पुर पहन गजरत नजिकाने निधि तीर ।—हनुमान (शब्द॰) । (घ) मरण अवस्था जब नजिकाई । ईश सखा के मन यह आई ।—सूर (शब्द॰) ।