सामग्री पर जाएँ

नटना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

नटना ^१ क्रि॰ अ॰ [सं॰ नट]

१. नाट्य करना । उ॰—कहूँ नटत नट कोटि, भाँट वह गावत गुण गनि ।—गुमान (शब्द॰) ।

२. नाचना । नृत्य करना ।

नटना पु † ^२ क्रि॰ अ॰ [हिं॰] इनकार करना । कहकर बदल जाना । मुकरना । उ॰—(क॰) भौहन त्रासति मुख नटति आँखनि सो लपटाति ।—बिहारी (शब्द॰) । (ख) कहत नटत रीझत खिझत मिलत खिलत लजि जात ।—बिहारी (शब्द॰) ।

नटना ^३ क्रि॰ स॰ [सं॰ नष्ट] नष्ट करना । उ॰—नटैं लोक दोऊ हठी पक ऐसे ।—केशव (शब्द॰) ।

नटना ^४ क्रि॰ अ॰ नष्ट होना ।

नटना ^५ संज्ञा पुं॰ [देश॰]

१. बाँस की भनी छलनी जिससे रस छाना जाता है ।

२. मछली पकड़ने का वह बड़ा टोकरा जिसका पेंदा कटा होता है । टाप ।