नधना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]नधना क्रि॰ अ॰ [सं॰ नद्ध + हिं॰ ना (प्रत्य॰)]
१. रस्सी या तस्मे के द्वारा बैल, घोड़े आदि का उस वस्तु के साथ जुड़ना या बँधना जिसे उन्हें खींचकर ले जाना हो । जुतना । जैसे, बैल का गाड़ी या हल में नधाना । मुहा॰—काम में नधना = काम में लगना । जैसे,—तुम तो दिन रात काम में नधे रहते हो ।
२. जुड़ना । संबंद्ध होना ।
३. किसी कार्य का अनुष्ठित होना । काम का ठनना । जैसे,—जब यह काम नध गया है तब इसे पूरा ही कर डालना चाहिए ।