सामग्री पर जाएँ

नमुचि

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

नमुचि संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. एक ऋषि का नाम ।

२. एक दानव का नाम जो विप्रचित्ति नामक दानव का पुत्र था । विशेष—यह पहले इंद्र का सखा था । इंद्र ने इससे प्रतिज्ञा की थी कि मैं न तो तुम्हें दिन में मारुँगा और न रात में, न सूखे अस्त्र से मारुँगा न गीले अस्त्र से, पर पीछे इसने उनका बल हरण कर लिया था । इंद्र ने सरस्वती और अश्विनी- कुमारों से समुद्र के झाग के समान एक बज्रास्त्र लेकर उससे इसे मारा था । यौ॰—नमुचिद्विष्, नमुचिहन् = इंद्र ।

३. पुराणानुसार एक दैत्य का नाम जो शुंभ और निशुंभ का छोटा भाई था ।

४. कामदेव ।