सामग्री पर जाएँ

नरी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

नरी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰]

१. बकरी या बकरे का रँगा हुआ चमडा़ ।

२. लाल रंग का चमडा़ ।

३. सिझाया हुआ चमडा़ । मुलायम चमडा़ ।

४. नार । ढरकी के भीतर की नली जिसपर तार लपेटा रहता है (जुलाहा) ।

५. एक प्रकार की धास जो ताल या नदी के किनारे होती है ।

नरी † ^२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ नलिका]

१. नली । बाली । छुच्छी । पुपली ।

२. वह बाँस की नली जिससे सुनार लोग आग सुलगाते हैं । फुँकनी ।

नरी ^३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ नर] स्त्री । नारी ।

नरी ^४ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का बगुला ।

नरी † संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ नरसों] परसों से पहले या बाद का एक दिन । अतरसों ।