नर्नद्युति
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]नर्नद्युति ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. नाटय शास्त्र के अनुसार प्रतिमुख संधि के तेरह अंगो में से एक । वह परिहास जो किसी पहले परिहास से उत्पन्न आनंद अथवा दोष छिपाने के लिये किया जाय । जैसे,—रत्नावली में सुसंगता के यह कहने पर कि 'प्यारी सखी, तू बडी़ निठुर है । महाराज तेरी इतनी खातिर करते हैं, तो भी तू प्रसन्न नहीं होती ।' सागरिका भौंह चढा़कर कहती है—'अब भी तू चुप नहीं रहती, सुसंगता' ।
२. परिहासप्रियता । परिहास का आनंद (को॰) ।