सामग्री पर जाएँ

नसतरंग

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

नसतरंग संज्ञा पुं॰ [हिं॰ नस + तरंग] शहनाई के आकार का पीतल का एक प्रकार का बाजा । विशेष—इसके पतले सिरे पर एक छोटा सा छेद होता है । इस छेद पर मकडी़ के अंडों के ऊपर सफेद छत्ता रखते हैं, फिर उस सिरे को गले की घंटी के पास की नसों पर रखकर गले से स्वर भरते हैं जिससे उस बाजे में शब्द उत्पन्न होता है । ऐसे दो बाजे गले की घंटी के दोनों ओर रखकर एक ही साथ बजाए जाते हैं ।