नहरुआ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]नहरुआ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का रोग जो प्रायः कमर के निचले भाग में होता है । उ॰—अहंकार अति दुखद डमरुआ । दभ कपट मद मान नहरुआ ।—मानस, ७ ।१२१ । विशेष—पानी के साथ एक विशेष प्रकार के कीडे़ शरीर में प्रविष्ट हो जाने के कारण यह रोग होता है । इसमें पहले किसी स्थान पर सूजन होती है । फिर छोटा सा घाव होता है और तव उस घाव में से डोरी की तरह का कीडा़ धीरे धीरे निकलने लगता है जो प्रायः गजों लंबा होता है । इस रोग से कभी पैर आदि अंग बेकाम हो जाते हैं । विशेष—दे॰ 'नारू' ।