नाक्षत्र
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]नाक्षत्र वि॰ [सं॰] नक्षत्र संबंधी । जैसे, नाक्षत्र दिन । नाक्षत्र मास, नाक्षत्र वर्ष । विशेष— जितने काल में चंद्रमा २७ नक्षत्रों पर एक बार घूम जाता है उसे नाक्षत्र मास कहते हैं । मास का प्रथम दिन वह समय माना जाता है जिसमें चंद्रमा अश्विनी नक्षत्र पर रहता है । अश्विनी नक्षत्र पर चंद्रमा ६० दंड, भरणी पर ६३ दंड, इसी प्रकार सब नक्षत्रों पर कुछ काल तक रहता है । फलित ज्योतिष में आयुगणना आदि के लिये नाक्षत्र दिन मास आदि निकाले जाते हैं ।