सामग्री पर जाएँ

नागबल

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

नागबल संज्ञा पुं॰ [सं॰] भीम का एक नाम । विशेष— भीम को दस हजार हाथियों का बल था, इससे यह नाम पडा । यह बल उन्हें उस समय प्राप्त हुआ था जब दुर्योधन ने उन्हें बिश देकर जल में फेंक दिया था और वे नागलोक में जा पहुँचे थे । नागलोक में गिरने पर नागों ने उन्हें खूब डसा जिससे स्थावर विष का प्रभाव उतर गया और वे स्वस्थ होकर उठ बैठे । वहाँ पर कुंती के पिता के मामा ने भीम को पहचाना । अंत में वासुकि की कृपा से उन्हें उस कुंड का रसपान करने को मिला जिसके पीने से हजारों हाथियों का बल हो जाता है ।