नागयष्टि
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]नागयष्टि संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] लकडी या पत्थर का वह खंभा जो पुष्करिणी या तालाब के बीचोबीच जल में खडा किया जाता है । लाट । लट्ठा । विशेष— हयशीर्ष और बृहस्पति के अनुसार यह लाट बेल, पुत्राग, नागकेसर, चंपा या बरने की लकडी की होनी चाहिए । लकडी सीधी और सुडौल हो । जलाशयोत्सर्गतत्व में लिखा है कि पहले आठों नागों के नाम अलग अलग पत्रों पर लिखकर जल से भरे कुंडों में डाल देने चाहिए । फिर जल को खूब हिलाकर एक पत्र हाथ में उठा लेना चाहिए । जिस नाग का नाम उस पत्र पर हो वही बनवाए हुए जलाशय का अधिपति होगा । उस नाग की पायस नैवेद्य से पूजा करके तब नागयष्टि की स्थापना करनी चाहिए ।