नागेश्वर
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]नागेश्वर संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. शेषनाग ।
२. ऐरावत ।
३. नागकेसर ।
नागेश्वर रस संज्ञा पुं॰ [सं॰] वैद्यक में एक प्रसिद्ध रसौषध । विशेष— पारा, गंधक, सीसा, राँगा, मैनासिल, नौसादर, जवाखार, सज्जी, सोहागा, लोहा, ताँबा और अभ्रक इन सबको बराबर बराबर लेकर थूहर के दूध में मले । फिर चीते, अडूसे और दंती के क्वाथ में मलकर उरद की दाल के बराबर गोली बना डाले ।