नाड़ीहिङ्गु
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]नाड़ीहिंगु संज्ञा पुं॰ [सं॰ नाड़ीहिङ्गु]
१. एक वृक्ष जिसमें से एक प्रकार की हींग या गोंद निकलता है । विशेष— यह गोंद औषध के काम में आता है । इस वृक्ष के पत्ते वटमोगरा के पत्तों जैसे होते हैं, फूल सफेद और फल पोस्ते के ढेढ के समान होते हैं ।
२. उस वृक्ष से निकली हींग या गोंद । विशेष— वैद्यक में यह हींग चरपरी, तीक्ष्ण, उष्ण, अग्निदीपक, तथा कफ, वात और मोह को दूर करनेवाली मानी गई है । पर्या॰—पलाशाख्य । जंतुका । रामठी । वंशपत्री । पिंडाह्वा । सुवीर्या । वेणुपत्री । पिंडा । हिंगु । शिवादिका । हिगुनाडिका ।