नाराशंस
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]नाराशंस ^१ वि॰ [सं॰] प्रशंसासंबंधी । जिसमें मनुष्यों की प्रशंसा हो । स्तुतिसंबंधी ।
नाराशंस ^२ संज्ञा पुं॰
१. वेदों के वे मंत्र जिनमें कुछ विशेष मनुष्यों, जैसे, राजाओ आदि को प्रशंसा होती है । प्रशस्ति । दानस्तुति आदि ।
२. वह चमचा जिससे पितरों को सोमपान दिया जाता है ।
३. पितरों के लिये चमचे में रखा हुआ सोम ।
४. पितर ।