नारिकेलखण्ड
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]नारिकेलखंड संज्ञा पुं॰ [सं॰ नारिकेल खण्ड] एक औषध जो नारियल की गिरी से बनती है । विशेष—नारियल की गिरी को पीसकर घी में मिलावे और फिर चीनी मिले हुए नारियल के पानी में उसे डालकर पक डाले । पक जाने पर उसमें धनिया, पीपल, वंशलोचन, इलायची, नागकेसर, जीरे और तेजपत्ते का चूर्ण डालकर मिला दे । इसके सेवन से अम्लपित्त, अरुचि, क्षयरोग, रक्तपित्त और शूल दूर होना है तथा पुरुषत्व की वृद्धि होती है ।