निखोट
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]निखोट ^१ वि॰ [हिं॰ उप॰ गि + खोट]
१. जिसमें कोई खोटाई या दोष न हो । निर्दोंष । उ॰— नाम ओट लेत ही निखोट होत खोटे खल, ओट बिनु भोट पाइ भयों ना निहाल को?—तुलसी (शब्द॰) ।
२. साफ । जिसमें कुछ लगाव फँसाव न हो । स्पष्ट । खुला हुआ । जैसे, निखोट बात ।
निखोट ^२ क्रि॰ वि॰ बिना संकोच के । बेधड़क । खुल्लम खुल्ला । खुलकर । उ॰—(क) कियो सूर प्रणाम निखोट अली चख चंचल अंचल सों ढँपि कै ।—कमलापति (शब्द॰) । (ख) चढ़ी अटारी वाम वह कियो प्रणाम निखोट । तरनि किरन ते दृगन को करसरोज करि ओट ।—मतिराम (शब्द॰) ।