सामग्री पर जाएँ

निबहना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

निबहना क्रि॰ अ॰ [हिं॰ निबाहना]

१. पार पाना । निकलना । बचना । छुट्टी पाना । छुटकारा पाना । उ॰—(क) मेरे हठ क्यो निबहन पैहो? अब तो रोकि सबनि को राख्यों कैसे कै तुम जैहौ?—सूर (शब्द॰) । (ग) कैसे निबहैं निबल जन करि सबलन सों बैर ।—सभाविलास (शब्द॰) ।

२. निर्वाह होना । बराबर चला चलना । किसी स्थिति, संबंध आदि का लगातार बना रहना । पालन या रक्षा होना । जैसे, साथ निबहना, मित्रता, निबहना, प्रीति निबहना । उ॰—(क) महमद चारिउ मीत मिलि भए जो एकहि चित्त । यहि जग साथ जो निबहा ओहि जग बिछुरहि कित्त ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) काल बिलोकि कहै तुलसी मन में प्रभु को परतीति अघाई । जन्म जहाँ तहाँ रावरे सों निबहैं भरि देह सनेह सगाई ।—तुलसी (शब्द॰) ।

३. बराबर होता चलना । पूरा होना । सपरना । जैसे,—यहाँ का काम तुससे नहीं निबहेगा ।

४. किसी बात के अनुसार निरंतर व्यवहार होना । पालन होना । पुरा होना । चरितार्थ होना । जैसे,—बचन निबहना, प्रतिज्ञा निबहना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।