सामग्री पर जाएँ

निभना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

निभना क्रि॰ अ॰ [हिं॰ निबहना]

१. पार पाना । निकलना । बचना । छुट्टी पाना । छुटकारा पाना ।

२. निर्वाह होना । बराबर चला चलना । जारी रहना । लगातार बना रहना । संबंध, परंपरा आदि की रक्षा होना । जैसे, (क) साथ निभना, प्रीति निभना, मित्रता निभना, नाता निभना । (ख) इनकी उनकी मित्रता कैसे निर्भगी?

३. किसी स्थिति के अनुकुल जीवन व्यतीत होना । गुजारा होना । रहायस होना । जैसे,—(क) तुम वहाँ निभ नहीं सकते । (ख) जैसे इतने दिन निभा वैसे ही थोड़े दिन और सही ।

४. बराबर होता चलना । पुरा होना । सपरना । भुगतना । जैसे,—जहाँ का काम तुमसे नहीं निभेगा ।

५. किसी बात के अनुसार निरंतर व्यवहार होना । पालन होना । पुरा होना । चरितार्थ होना । जैसे, वचन निभना, प्रतिज्ञा निभना । दे॰ 'निबहना' ।

६. समाप्त होना । बुझना । उ॰—चलते पथ, चरण वितत, दीप निभा, हवा लगी ।—बेला, पृ॰ ५० । संयो॰ क्रि॰—जाना ।