निरवारना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]निरवारना पु क्रि॰ सं॰ [सं॰ निवारण]
१. टालना । रोकनेवाली वस्तु को हटाना । छेंकने या बाधा डालनेवाली वस्तु को दूर करना । उ॰— आगे आगे लाल लता निरवारत, पाछे पाछे आवत नवल लाड़िली । —नंददास (शब्द॰) ।
२. बंधन आदि खोलना । मुक्त करना । छुड़ाना । उ॰— ये सुकुमार बहुत दुख पाए सुत कुबेर के तारों । सुरदास प्रभु कहत मनहिं मन कर बंधन निरवारौं । —सुर (शब्द॰) ।
३. छोड़ना । त्यागना । किनारे करना । उ॰— राना देसपति लाजै, बापकुल रती, जाति, मानि लीजै बात वेगि सँग निरवारिए ।— प्रियादास (शब्द॰) ।
४. गाँठ आदि छुड़ाना । सुलझाना । उ॰— कबहुँ कान्ह आपने कर सों केसपास निरवारत ।— सूर (शब्द॰) ।
५. निबटाना । निर्णय करना । तै करना ।