सामग्री पर जाएँ

निर्विचार

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

निर्विचार ^१ वि॰ [सं॰] विचाररहित । जिसमें कोई विचार न हो ।

निर्विचार ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰] योगदर्शन के अनुसार एक प्रकार की सजीव समाधि । विशेष—यह किसी सूक्ष्म आलंबन में तन्मय होने से प्राप्त होती है और इस समाधि में उस आलंबन के नाम और संकेत आदि का कोई ज्ञान नहीं रह जाता, केवल इसके आकार आदि का ही ज्ञान होता है । ऐसी समाधि सबसे उत्तम समझी जाती है और उससे चित्त निर्मल होता है और बुद्धि सर्वप्रका- शक हो जाती है ।