सामग्री पर जाएँ

निशाबल

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

निशाबल संज्ञा पुं॰ [सं॰] फलित ज्योतिष में मेष, वृष, मिथुन, कर्क, धन और मकर ये छह राशियाँ जो रात के समय अधिक बलवती मानी जाती हैं । विशेष—फलित ज्योतिष में दो प्रकार की राशियाँ मानी जाती हैं—निशाबल और दिनबल । उक्त छह राशियाँ निशा- बल और शेष दिनबल मानी जाती हैं । कहा जाता है, जो काम दिन के समय करता हो वह दिनबल राशियों में और जो काम रात के समय करना हो वह रात्रिबल राशियों में करना चाहिए ।