निहलिस्ट
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]निहलिस्ट संज्ञा पुं॰ [अं॰]
१. वह पुरुष जिसका यह सिद्धांत हो कि वस्तुओं का वास्तविक ज्ञान होना असंभव है क्योंकि वस्तुओं की सत्ता ही नहीं है । विशेष—ऐसे लोग वस्तुओं की वास्तविक सत्ता और उन वस्तुओं कै सत्तात्मक ज्ञान का निषेध करते हैं ।
२. रूस देश का एक दल । विशेष—यह पहले एक सामाजिक दल था जो प्रचालित वैवाहिक प्रथा तथा रीति रवाज और पैतृक शसन का विरोधी था पर पीछे एक राजनैतिक दल हो गया और सामाजिक और राजनैतिक नियंत्रित नियमों का घ्वंसक और नाशक बन गया ।
३. इस दल का कोई आदमी ।